सहारनपुर, जुलाई 27 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित ओघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में श्रावण मास पूजा एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कथा वाचक स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि संतुलन हेतु दुष्टों का संहार कर धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने ताड़कासुर की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि शिव कृपा से कार्तिकेय का प्रकट होना और ताड़कासुर का वध, यह दर्शाता है कि शक्ति का प्रयोग सदैव जनकल्याण के लिए होना चाहिए। मुख्य यजमान रमेश शर्मा व अनिल कश्यप ने परिवार सहित पूजन कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, मनीष गुप्ता, सागर गुप्ता, बबीता, राजबाला, शैलेश, वर्षा, बबली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.