वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। तिलमापुर के पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्र ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह को सौंपा। कहा कि हाईकोर्ट से रोक के कारण उनका अब तक पट्टाभिषेक भी नहीं हुआ है। ऐसे में ये तथाकथित शंकराचार्य ने देश और समाज की आस्था के विपरीत आचरण प्रस्तुत कर सनातनियों को मर्माहत किया है। केस दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...