बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। नगर के शिवपुरी पट्टी चौधरान में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में 18 फरवरी को होने वाले में सामाजिक सुधार, सेवा, एकता एवं संगठन स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में सर्व समाज को साथ लेकर चलने, समाज उत्थान एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विमर्श किया जाएगा। संरक्षक घनश्याम शर्मा ने कहा कि जनपद में एकता एवं अखंडता तथा भाईचारे के इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों की उपस्थिति मजबूती देने का कार्य करेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सचिव अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा लोकेश वत्स, रमेश शर्मा सभासद, कार्यक्रम आयोजक अमित भारद्वाज, ब्रजेश शर्मा, रमन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...