मैनपुरी, मई 14 -- राज्य विधिक परिषद यूपी के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने तहसील में अधिवक्ताओं से कहा कि यदि हम राजनीतिक दलों के अलावा कोई अपनी पार्टी बनाएं तो वह काले कोट वाली पार्टी बनाएं और अधिवक्ता एकता को पूरी शिद्दत से अपनाए। हम अपने अधिवक्ता की हर समस्या का निराकरण खुद कर सकते हैं तो हमारी हर समस्या को दूर करने के लिए हर राजनीतिक दल आगे आएगा। अध्यक्ष ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर हड़ताल कर देना समस्या का हल नहीं होता। उसे प्रशासन या राजनेता गंभीरता से नहीं लेता है। इसलिए आपको अत्यधिक गंभीर समस्या के होने पर ही अपनी हड़ताल करनी चाहिए। इस समस्या में राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश बराबर उनका हापुड के अधिवक्ताओं की तरह से साथ देगी। उन्होंने वकीलों से एक रहने ओर लोगों की मदद करने, अपना स्वाभिमान बचाए रखने की अपील की। वरिष्ठ समिति के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.