मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राजकीय डिग्री कॉलेज, पूर्वी चम्पारण के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यासनंदन ने कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है। भारत की भूमि वीरों की भूमि रही है। भारत ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा बलिदान दिया है। इसी स्वाभिमान की रक्षा के क्रम में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों का बलिदान आज के दिन स्मरणीय है। हमें उनके बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्षता रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी ने भी्पने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...