रांची, नवम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को स्वाभिमानी बिरसा, समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि जब हम बिरसा मुंडा को देखते हैं, तो वह स्वाभिमान से भरे हुए थे और उसी स्वाभिमान से ओत-प्रोत होकर वह अंग्रेजों के सामने नहीं झुके। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर विश्वविद्यालय और राज्य को ऊंचाई तक लेकर जाना चाहिए। कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी सुमराई टेटे, चित्रकार सीआर हेंब्रम, ट्राइबल क्वीन- 2025, पूजा लकड़ा आदि भी मौजूद थे। कुलपति ने सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ स्वाभिमानी बिरसा फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बीजू टोप्पो के फोटो को प्रदर्शित किया गय। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.