लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को तहसील मितौली में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मेगा इवेंट 'स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उमड़ी महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई।इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महिला परक योजनाओं से जुड़े विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाएं गए। कार्यक्रम का संयोजन एसडीएम मधुसूदन गुप्ता और डीपीओ लवकुश भार्गव ने किया। तहसील में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, ब्लॉक प्रमुख बेहजम बीना राज, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद लगाए स्टालों का अवलोकन किया। 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 5 शिशुओं का खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.