पलामू, दिसम्बर 15 -- मेदिनीनगर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. गणेश प्रसाद वर्मा के कनिष्ठ पुत्र 84 आनंद पाल वर्मा का सोमवार की शाम में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। स्वजन उनका रांची के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वे लातेहार जिला समाहरणालय से वर्ष 2000 में सेवा निवृत हुए थे। इसके बाद से बेलवाटिका स्थित अपने आवास पर ही रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मेदिनीनगर के पंपू कल स्थित घाट में किया जाएगा। इससे पहले उनके बड़े भाई धर्मपाल वर्मा, सत्यपाल वर्मा व यशपाल वर्मा का निधन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.