सिमडेगा, अप्रैल 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला इकाई के बैनर तले बुधवार को वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई। मौके पर चिल्ड्रेन पार्क स्थित वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डीएसपी रणवीर सिंह ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में वीर कुंवर सिंह का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। डीएसपी ने कहा कि वृद्धावस्था में भी उन्होंने जिस तरह से अंग्रेजो का मुकाबला किया, वैसा उदाहरण दुर्लभ है। उन्होंने समाज के सदस्यों से उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। मौके पर वीर कुंवर सिंह को महान देशभक्त और गरीबो का हितैषी बताते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया गया। इधर डाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.