सीतापुर, फरवरी 23 -- बिसवां, संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पुरवारी टोला में वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत गृह विज्ञान व पाक कला की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा छह की छात्राओं के द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन सभी के मन को भाए। कक्षाचार्य श्रृंखला स्याल ने छात्राओं को व्यंजन बनाने व परोसने के तरीकों के बारे में बताया। सात व आठ की छात्राओं ने सिलाई व कढ़ाई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हुई। प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...