सोनभद्र, जनवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल निगाही में रविवार को अभ्युदय मेला-2026' का भव्य आयोजन किया गया। निगाही परियोजना के स्टेडियम परिसर में आयोजित मेले में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।अभ्युदय मेले का शुभारंभ सिलोस प्रेसिडेंट कृति महिला मंडल एनसीएल की अध्यक्षा बी. के. दुर्गा, उपाध्यक्षा नम्रता कुमार, संगीता नारायण शीला द्विवेदी, रूबी जायसवाल ने संयुक्त् रूप से फीता काट कर किया । कृति महिला मंडल की विभिन्न शाखाओं की अध्यक्षा एवं सदस्याएं भी इस दौरान मौजूद रहीं। मेले में कुल 76 स्टॉल लगाए गए, जिनमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं उद्यमिता से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए। मेले में एनसीएल की महिला समितियों द्वारा प्रदर्शित जूट उत्पाद, वस्त्र, आचार, मुरब्बा, बैग, 'वेस्ट टू बेस्ट' एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं दर्शकों के आकर्षण का...