प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। संस्कृति विभाग उप्र की ओर से परेड ग्राउंड स्थित गंगा पंडाल में मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण मुंबई से आईं प्रख्यात भजन गायिका स्वाति मिश्रा का रहा। गायिका के मंच पर पहुंचते ही पंडाल परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा तो उन्होंने अपने चर्चित भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' की प्रस्तुति से समा बांध दिया। फिर 'सुनो श्याम प्यारे ये विनती हमारी, तरसती हैं अखियां दरस को तुम्हारे' की प्रस्तुति पर तालियां गूंजती रही। प्रयागराज की लोकगायिका रंजना त्रिपाठी ने गंगा गीत से प्रारंभ कर भजन व होली गीत की प्रस्तुति से सभी को सराबोर कर दिया। उन्होंने 'लहर लहर लहराई गंगा तो लहरिया', 'प्रयाग नगरी बसे संगम के तीरे', 'बोल बोल कागा हमरे राम कब अईहैं' व 'सियाजी से पूछ रहे अंजनी के लाला' जैसे भजन क...