सीतापुर, फरवरी 24 -- सिधौली। श्री गांधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सभी स्वयं सेवकों, सेविकाओं ने ध्यान, योग व प्राणायाम से की। मंगलवार को शिविर की थीम स्वच्छता जागरूकता अभियान विषय पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह ने स्वच्छता अभियान की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह ने स्वच्छता को जीवन शैली और मानसिकता से जोड़कर स्वस्थ समाज के निर्माण से जोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...