नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- संसार में सर्वाधिक उपयोगी ग्रेगोरियन कैलेंडर के नए साल 2026 का आगमन ढेर सारी आशाओं के साथ हुआ है। दुनिया के मोर्चे पर अगर साल 2025 इम्तिहान और इंतजार का साल रहा, तो यह नया साल अमन-चैन की बहाली का होना चाहिए। रूस-यूक्रेन और इजरायल-फलस्तीन के अलावा भी दुनिया में कम से कम दस बड़े संघर्ष ऐसे चल रहे हैं, जहां इंसानी खून का बहना बंद नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा था कि साल 2025 का समापन रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध-विराम के साथ होगा, लेकिन अफसोस, ऐसा हो न सका। साल 2026 रूस के लिए उदारता का साल होना चाहिए। इजरायल-फलस्तीन के बीच संघर्ष-विराम तो हुआ है, पर उसकी धज्जियां कब उड़ जाएंगी, यह कहना मुश्किल है। विशेष रूप से पश्चिम एशिया के देशों को बदले की भावना से बाहर निकलना होगा। ईरान के शासन को अपने लोगों की ज्यादा चिंता करनी चाहिए। एक ...