देवघर, मार्च 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को पुराने सदर अस्पताल परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रासन देवी ने की। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे। संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा ने बताया कि अखिलेश्वर पांडेय की मौजूदगी में स्वागत समिति का गठन किया गया। इसमें कुमारी रीना को अध्यक्ष, निरुलता बेसरा, आसिफ हुसैन, नंदिनी कुमार को उपाध्यक्ष, मुन्ना राय को स्वागत मंत्री, अलका कुमारी, बबीता कुमारी, किरण कुमारी गुप्ता को महिला संयोजिका और मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कुमार शुभम, राज तिवारी, सोमित चक्रवर्ती, गणेश पोद्दार, सुबोध कुमार मांझी, अजय कुमार दास, सुमन कुमार, पुष्पा कुमारी, नीरज कुमार पांडेय, ब्र...