बदायूं, अगस्त 12 -- बदायूं में बाईपास पर सोमवार देर रात हुए हादसे में कार सवार लेखपाल समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार की स्वागत द्वार से टक्कर के चलते यह हादसा हुआ। चारों कार सवार लेखपाल का जन्मदिन मनाकर बदायूं से उझानी की ओर जा रहे थे। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बदायूं के कल्याण नगर निवासी 35 वर्षीय लेखपाल राजा सक्सेना अपने तीन साथियों के साथ कार से बदायूं से उझानी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लेखपाल का जन्मदिन था और पार्टी के बाद वे सभी कार से रात 1:15 बजे लौट रहे थे। बाईपास पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शेखूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एआरटीओ के पास स्वागत द्वार से उनकी कार टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.