रांची, दिसम्बर 9 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी के राजस्थान भवन में स्वांसी (पांड़) समाज एकता संघ की जिला एवं प्रदेश स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष सुखलाल स्वांसी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के वक्ताओं ने एकजुटता की कमी को समाज के पिछड़ने का मुख्य कारण बताया और संगठित होकर समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है, इसलिए आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बच्चों को पढ़ाना आवश्यक है। बैठक में नशामुक्ति पर भी गंभीर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने कहा कि नशा परिवार और समाज को कमजोर करता है, इसलिए घर-घर जाकर शराब के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद (पांड़) स्वांसी की मूर्ति स्थापना को लेकर कार्य समिति का गठन और विस्तार किया गया। बैठक में आनंद स्वांसी, सहज स्वांस...