रांची, जनवरी 4 -- खूंटी, संवाददाता। स्वांसी (पांड) समाज एकता संघ, खूंटी जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को शहर स्थित रॉयल सिंह पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुखलाल स्वांसी ने की। बैठक में खूंटी जिले के सभी प्रखंड रनिया, खूंटी, तोरपा, कर्रा, मुरहू एवं अड़की से समाज के सामाजिक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस दौरान समाज के सशक्तिकरण, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक एकता को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी (पांड) की मूर्ति स्थापना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज के उत्थान, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती एवं भावी कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। मौके पर सहज स्वांसी, आनंद स्वांसी, विश्वनाथ स्वांसी, विजय स्व...