बोकारो, नवम्बर 17 -- गोमिया। स्थानीय युवा स्वांग हवाई अड्डा में लगातार सफाई अभियान में जुटे हैं। युवाओं का कहना है कि हवाई अड्डा जैसे साफ-सुथरे जगह पर कुछ आसामाजिक तत्व द्वारा दारू का अड्डा बना दिया गया था, जिससे काफी परेशानी हो रही थी। इस हवाई अड्डा में लोग इवनिंग वॉक व मॉर्निंग वॉक कर अपना स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। और युवा जो हैं दौड़ की प्रैक्टिस कर कई संस्थानों में अपनी-अपनी किस्मत आजमाते हैं। ऐसे में एक संकल्प के रूप में लेकर श्रमदान कर पूरे हवाई अड्डे को साफ रखने का काम में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...