बोकारो, दिसम्बर 2 -- बेरमो। गोमिया प्रखंड के स्वांग न्यू माइंस स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर में परिसर में 19 जनवरी से नौ दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि मनुष्य को धार्मिक कार्यों में भी कुछ समय देना चाहिए। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वांग में वर्षों से महायज्ञ का आयोजन होता रहा है और इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया जायेगा। महायज्ञ के दौरान वाराणसी अयोध्या से प्रवचनकर्ता आयेंगे और वृंदावन से रासलीला की टीम आयेगी। मीना बाजार भी लगाया जायेगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, रासबिहारी सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश पाठक, विजय सिंह, परमानंद झा, विपिन कुमार, बिनोद यादव, केबी पांडेय, निरंजन...