बोकारो, फरवरी 25 -- गोमिया। प्रखंड क्षेत्र के स्वांग स्थित नेहरू मैदान में 26 फरवरी को प्रखंड स्तरीय वरिष्ठ नागरिक आयुष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यह जानकारी गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ जितेंद्र ने दी। शिविर का आयोजन जिला आयुष समिति, बोकारो के सौजन्य से किया जा रहा है। शिविर में मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच, नसों में दर्द, घुटनों के दर्द सहित गैर-संक्रामक रोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा योग्य चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों का परामर्श एवं उपचार भी उपलब्ध रहेगा। बताया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को बुजुर्गों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर एवं योगाभ्यास प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जा...