बोकारो, अक्टूबर 1 -- गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग जूनियर डीएवी स्कूल के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोमिया सिनेमा हॉल निवासी शंकर साव का पुत्र उमेश कुमार अपनी बाइक से हजारी मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से लालेश्वर महतो, जो गिद्दी, रामगढ़ के हैं, घर लौट रहे थे, की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीयजनों ने तत्परता दिखाई और होमगार्ड मंटू यादव ने घायलों को ऑटो रिक्शा की मदद से गोमिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.