अमरोहा, दिसम्बर 23 -- नगर पालिका सभागार में सोमवार को एक यादगार पल था। माइनर हार्ट अटैक के बाद पालिका में तैनात लिपिक असद जमाल करीब दो हफ्ते बाद स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटे। तमाम स्वास्थ्य जांच और बीमारी से जूझकर लौटे असद को उनकी टेबल पर बैठा देख कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। सेहत का हाल पूछते हुए सकुशल वापसी पर खुशी जताई। ईओ डा. बृजेश कुमार को जानकारी हुई तो, उन्होंने आनन-फानन में कर्मचारी को भेजकर बाजार से केक मंगा लिया। इसके बाद नगर पालिका के सभी कर्मचारी-अधिकारी सभासद कक्ष में जमा हुए और केक काटकर असद के स्वस्थ होकर वापसी करने की खुशी मनाई। आपसी प्रेम और भावुक पलों के बीच कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...