आगरा, जुलाई 6 -- कोठी मीना बाजार मैदान के पास आगरा विकास मंच द्वारा संचालित पक्षीघर एवं घायल पक्षी चिकित्सालय एक बार फिर पक्षी प्रेम और जीवदया की मिसाल बना है। यहां घायल अवस्था में लाए गए एक मयूर और उसकी साथी मोरनी उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए। पंखों में चोट और असहाय स्थिति में पहुंचे इस जोड़े की सेवा और करुणा से की गई चिकित्सा ने जैसे एक नया जीवन रच दिया। अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह पक्षीघर अब तक सैकड़ों पक्षियों का इलाज कर चुका है। यहां घायल, बीमार और असहाय पक्षियों को उपचार, देखभाल और पुनर्वास की सुविधा दी जाती है। इन प्रयासों ने न केवल अनेक पक्षियों को नया जीवन दिया है, बल्कि शहरवासियों में जीवदया की भावना को भी गहराई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.