लखनऊ, अक्टूबर 13 -- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन शक्ति अभियान में सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। यदि वह स्वस्थ होंगी तो परिवार भी स्वस्थ होगा। स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला है। महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच और इलाज की सुविधा ले सकती हैं। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा के शुभारंभ पर सीडीओ अजय जैन ने कहा कि बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ऐसी हैं, जिनसे बचाव कर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। जैसे की एनीमिया, जो कि महिलाओं और किशोरियों में एक बड़ी समस्या है। लिंग आधारित बहुत से ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर सरकार, विभाग और समाज काम कर रहा है। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.