लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 42 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ जांच आधे खर्च में ही कराई गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि एक जून 2022 से लगातार प्रत्येक सप्ताह यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाई जा रही है। लोग यहां इलाज करा कर संतुष्ट हैं। स्वस्थ शरीर ही जीवन का मुख्य आधार है। अन्यथा सब निरस्त है। डा कुमुद अग्रवा...