मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरसी कॉलेज सकरा के सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अमिता शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। वातावरण दिनोंदिन दूषित होते जा रहा है। इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि यह संगठन आम जनमानस की खुशहाली के लिए बनाया गया है। वहीं, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के पीछे खुद का ख्याल रखना है। यह ख्याल शारीरिक और मानसिक दोनों है। यह संगठन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का ख्याल कैसे रखा जाए, इसके लिए भी पहल करता है। इस मौके पर शत्रु प्रसाद, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.