संतकबीरनगर, जून 22 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पार्वती कन्या इंटर कालेज सोनौरा, तहसील, थाना, ब्लाक, डाकघर समेत विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। जनता वैदिक महाविद्यालय पर क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में योग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में बताते हुए इसके प्रति प्रेरित किया गया। विधायक ने कहा कि योग किसी भी जाति संप्रदाय एवं धर्म से ऊपर है। यह अपने आप में एक संपूर्ण विज्ञान है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हमारी जीवन शैली दूषित हो गई है, जिसके कारण बहुत से शारीरिक और मानसिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.