लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर मरसा टोपनो ने कहा कि स्त्रियों के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। घर के केमों और सबका ख्याल रखने के कारण महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। स्वास्थ्य सबों के लिए महत्व रखता है। स्वस्थ रहेंगे, तभी घर परिवार के साथ दुनिया के कामकाजों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। महिलाओं में अवस्था के अनुसार हार्मोन्स बदलता रहता है। युवावस्था से लेकर महिलाएं अधिक उम्र तक पहुंचने तक कई बदलाव से गुजरती हैं। इस दौरान छोटी-छोटी बीमारियां लापरवाही के कारण विकराल रूप ले लेता है। इसलिए नियमित जांच करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.