महाराजगंज, दिसम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करना जरूरी है। विद्यार्थी व्यायाम के लिए नियमित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। खेल खेलने से विद्यार्थियों का व्यायाम हो जाता है। इसके लिए अतिरिक्त समय खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। ये बातें कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ शर्मा ने कहीं। वे सेंट जोसेफ स्कूल चौक रोड धनेवा-धनेई के चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक सीजे थामस ने मुख्य अतिथिक का स्वागत करने के साथ ही छात्रों को खेल प्रतियोगिता में मित्रता की भावना के साथ खेलने पर जोर दिया। प्री पाइमरी 50 मीटर रेस बालक वर्ग में सुहेल अली व बालिका ...