रांची, सितम्बर 1 -- रांची, संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होगा। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को बताया कि इसबार का महोत्सव-स्वस्थ युवा, विकसित भारत थीम पर आधारित होगा। महोत्सव का उद्देश्य युवा वर्ग को स्वस्थ और फिट बनाए रखना है। आयोजन को लेकर संजय सेठ ने पोस्टर भी लॉन्च किया। बताया कि महोत्सव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से रांची, हटिया, खिजरी, कांके, सिल्ली और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 21 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में साइक्लोथन और 12 अक्तूबर को मैराथन का आयोजन होगा, इसमें लगभग 25 हजार युवाओं की भागीदारी की संभावना है। प्रतियोगिताएं विधानसभा स्तर पर होंगी फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, तीरंदाजी, वुशु, एथलेटिक्स, रस्साकशी, लॉन बॉल, गिल्ली डंडा सहित अन्य खेलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.