सिमडेगा, जनवरी 7 -- पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन बुधवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। जिप सदस्य ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला सिर्फ इलाज का माध्यम नहीं, जागरूकता, रोकथाम और समय पर उपचार का सशक्त मंच है। दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना इसका मुख्य उद्देश्य है। उत्तम स्वास्थ्य किसी की कृपा नहीं हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुपोषण, एनीमिया, मातृ-शिशु मृत्यु दर जैसी चुनौतियाँ आज भी मौजूद हैं। महागठबंधन सरकार ने हमेशा आदिवासी, गरीब और ग्रामीण समाज के लिए विशेष स्वास्थ्य योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.