चाईबासा, जनवरी 27 -- गुवा । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुवा सेल प्रबंधन द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी उतना ही आवश्यक है, जितनी पढ़ाई। खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए खेलकूद तनाव कम करने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.