जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- कुशाग्र बुद्धि और स्वस्थ रीढ़ की हड्डी वाले बच्चे के लिए मां को गर्भधारण से कम से कम तीन महीने पहले से फोलिक एसिड की गोलियां लेना शुरू कर देना चाहिए। यह बातें भुवनेश्वर से आईं डॉ. प्रीति दुबे ने शनिवार को 53वें जोग्स अर्धवार्षिक कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि केवल गर्भधारण के बाद ही नहीं, बल्कि बच्चा प्लान करने से पहले ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की तैयारी करनी चाहिए, लेकिन अक्सर इसमें लापरवाही बरती जाती है, जो उचित नहीं है। कोलकाता से आईं डॉ. सीता रामामूर्ति पाल ने कहा कि बच्चों की देखभाल सिर्फ जन्म के बाद ही नहीं, बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी नियमित रूप से की जानी चाहिए। इसके लिए समय-समय पर चिकित्सकीय जांच आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तकनीक के उन्नत होने से अब गर्भ में ही बच्चों के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.