मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यटन मंत्री सह साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार बना सकती हैं। इसलिए मातृत्व शक्ति को मजबूत करना जरूरी है। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम को शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि भारत की महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा मजबूत करना। यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हैदर अयूब ने कहा कि आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मासिक धर्म, स्वच्छता, पोषण तथा कल्याण पर जागरूक किया जायेगा। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। उधर, खुटाही पंचायत में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण क्षेत्र में जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.