हापुड़, सितम्बर 17 -- नगर के पबला रोड पर स्थित सीएचसी अस्पताल में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद चेयरमैन विभू बंसल ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी परिवार का केंद्र है। नारी अगर स्वस्थ है, तो पूरा परिवार स्वस्थ व खुशहाल रहता है। मां के स्वस्थ्य रहने पर बच्चों का पोषण व स्वास्थ्य भी सही रहता है और परिवार में संस्कार का संतुलन बना रहता है। इस मौके पर संजय तोमर, अधीक्षक डॉक्टर शेखर सिंह, डॉक्टर प्रमोद कुमार, डॉक्टर सैफाली वर्मा, डॉक्टर चंदा झा, डॉक्टर हंसपाल, डॉक्टर पवन सिंह, अंकुर गहलौत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.