गोपालगंज, सितम्बर 21 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले में चार दिन पूर्व शुरू हुए 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अब तक 24,120 लोगों की जांच की गई है। यह अभियान जिले के 202 स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है और रविवार को भी सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहीं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार से की गई थी। यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। चार दिनों में जिले में 874 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 266 को टीटी का पहला डोज दिया गया। अब तक 20,584 बच्चों का टीकाकरण, 1,788 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका, 195 पुरुषों व 263 महिलाओं की टीबी जांच एवं उपचार किया गया है। इसी अवधि में 85...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.