बरेली, सितम्बर 25 -- पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबन्धक वीणा सिन्हा के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यूएस नाग के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे चिकित्साल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान-2025 के तहत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. युसरा ने शिशुओं एवं बच्चों के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। शिशुओं को टीकाकरण से उन्हें कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। बच्चों का टीकाकरण सही तरीके से एवं सही समय पर करवायें। प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. विदुषी ने बताया, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को डॉक्टर की सलाह का पालन करते हुए पौष्टिक आहार लेना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.