मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित मुरादाबाद खादी महोत्सव 2025 की प्रदर्शनी में गुरुवार को गंगा आरोग्य धाम की ओर से फिट इंडिया योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गंगा आरोग्य धाम की संस्थापिका डा. महजबी परवीन ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खुशियां और स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था बिना किसी जाति, धर्म और सम्प्रदाय के भेदभाव के गरीब बच्चों को योग सिखाने का कार्य कर रही है। साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लाइलाज बीमारियों के उपचार में भी संस्था लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्य अतिथि सहित अन्य स...