रामगढ़, फरवरी 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विश्व कैंसर दिवस पर श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेडआई खान, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया और प्रिंसिपल विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में डॉ जेडआई खान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी अचानक नहीं होती, बल्कि हमारा शरीर पहले ही कई संकेत देता है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ओरल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका मुख्य कारण पान, गुटखा और तंबाकू का सेवन है। स्वस्थ आदतें कैंसर से बचाव की सबसे बड़ी ढाल होती है। निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि जब हम छोटे-छोटे लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं, तब वही समस्या आगे चलकर बड़ी बन जाती है। स्वस्थ आदत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.