गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्वस्थ एवं हरित भविष्य तथा समरसता का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा गुरुवार को कैंपस में आकर संपन्न हुई। इस यात्रा को 3 मार्च को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। चार दिनों में गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के आठ ब्लॉकों में करीब 200 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। विभिन्न मार्गों से होती हुई साइकिल यात्रा गुरुवार की शाम डीडीयू कैंपस में पहुंची। विश्वविद्यालय पहुंचने पर साइकिल यात्रा का कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में शिक्षकों व अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कुलपति ने सात छात्राओं समेत सभी 25 साइकिल यात्रियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा किया गया यह प्रयास न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.