नई दिल्ली, अगस्त 13 -- जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत के आदिवासी समुदाय हमारी सांस्कृतिक विरासत के मूल तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश की कुल जनसंख्या के ये 8.6 प्रतिशत हैं। इन समुदायों के कई व्यक्ति जानकारी के अभाव में 'सिकल सेल' नामक आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी ने उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास पर भी गहरा असर डाला है। भौगोलिक अलगाव एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच के कारण यह रोग और जटिल हो गया है। इस गंभीर आवश्यकता को पहचानते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जुलाई 2023 में 'राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन' की शुरुआत की थी। इस मौलिक पहल का उद्देश्य न केवल इसके आनुवंशिक संचरण का उन्मूलन करना है, बल्कि इस रोग से प्रभावित लाखों लोगों के सम्मान और स्वा...