सिमडेगा, सितम्बर 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मेरोमडेगा आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह 2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका, सहिया और सहायिका द्वारा समुदाय को एनीमिया की पहचान एवं रोकथाम, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, टीबी स्क्रीनिंग पर जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को तिरंगा भोज अपनाने तथा समुदाय में उपलब्ध स्थानीय साग सब्जियों के सेवन पर जोर दिया गया। वहीं सीनी जीवन परियोजना के मनोज बड़ाईक एवं टीम द्वारा समुदाय को मोटापा कम करने तथा तेल, नमक और चीनी के सीमित उपयोग के महत्व से अवगत कराया। मनोज ने कहा कि ग्रामीण स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाएं। मौके पर महिलाओं से पौष्टिक भोजन तैयार करवाकर यह संदेश दिया गया कि पड़ोस व समुदाय में उपलब्ध स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.