आगरा, मार्च 8 -- आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वस्थ्य महिलाओं की सशक्तिकरण में भूमिका को समझाया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आहार एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह नेतृत्व में विभाग की फैकल्टी प्रिया यादव के द्वारा एमएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा बापू नगर में एनीमिया पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को समझाया कि स्वस्थ्य आधी आबादी से ही समाज सशक्त बन सकेगा। वहीं फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट विभाग के द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को पुरानी सामग्री से की होलडर एवं वर्ली आर्ट और विभिन्न सजावटी सामान आदी को बनाना सिखाया गया। कार्यशाला का आयोजन डॉ. ममता सारस्वत द्वारा किया गया। इसके साथ ही महिला अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.