हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। भरतनाट्यम नृत्यांगना स्वस्तिका जोशी को हरिद्वार में आयोजित श्री शिव गंगा उत्सव में राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट भरतनाट्यम प्रस्तुति के लिए दिया गया। केवल 11 वर्ष की उम्र में स्वस्तिका ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों दिल्ली, उज्जैन, आगरा, लखनऊ, बनारस आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सेंट थेरेसा स्कूल, हल्द्वानी की सातवीं की छात्रा स्वस्तिका बीते छह वर्षों से गुरु शुभम खोवाल से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में उन्हें स्कॉलरशिप से सम्मानित किया है। उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान, कुमाऊं श्रेष्ठ सम्मान व पं. बनारसी दास स्मृति पुरस्कार जैसे कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सम्मान उनकी कला-साधना की गवाही देते हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.