अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। स्वर साधना संस्था व सांगवान फाउंडेशन के तत्वावधान में महान गायिका भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की पुण्यतिथि सांगवान वर्ल्ड स्कूल में मनाई गई। इस दौरान लता जी के अमर गीतों के माध्यम से उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सांगवान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वी. के. भारद्वाज, संस्था अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रीति शर्मा, ज्योति शर्मा, हिरदेश सिंह, रोहित चौधरी, पारुल चौहान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। अनिल वर्मा ने "ऐ मालिक तेरे बंदे हम" गीत गाया। प्रीति शर्मा एवं भविष्का शर्मा ने "ज्योति से ज्योत जलाते चलो" गीत गुनगुनाया। वहीं ज्योति शर्मा ने "जैसे राधा ने माला जपी श्याम की" गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर गौरी शर्मा, रेनुका, भविष्या, पारुल, जागृति, सौम्य...