सासाराम, मार्च 30 -- चेनारी। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई। विहंगम सत्संग के शोभायात्रा सितौडा से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक,गांधी चौक, संत सिंह चौक होते हुए पर कर्पूरी चौक बाजार होते हुए पुन: सत्संग भवन पहुंची। शोभा यात्रा में अंकित श्वेत ध्वज लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नेतृत्व सुरेंद्र मालाकार ने किया। मौके पर कृष्ण मुरारी, विंध्याचल जायसवाल,संजय साह,रामगोविन्द शर्मा,बच्चन सिंह,सुरेंद्र माली, विनोद गणपति, संतोष जायसवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...