मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के पदाधिकारी ने भारतीय स्थापना देव आश्रम स्थित अयाची ग्राम फेस-2 कॉलोनी में 151 स्वर्वेद को बांटने का लक्ष्य रखा है। स्वर्वेद यात्रा के पूर्व आश्रम पुरोहित सुविधा आर्य द्वारा एक कुंडीय वैदिक महायज्ञ संपन्न कराया गया। उत्तर बिहार के यज्ञमंत्री कार्तिक कुमार, जिला सचिव कुंदन कुमार, तिरहुत प्रमंडल की महिला मंत्री सरिता कुमारी, आश्रम व्यवस्थापक निरंजन शर्मा, प्रचार प्रभारी युगल किशोर कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सतीश कुमार, देवनारायण राय, फूलों देवी, संजू देवी, आश्रम पुरोहित मदन शास्त्री का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...