बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- स्वर्वेद के संदेश के साथ निकली भव्य यात्रा सुख-शांति सबको मिले के दोहे से दिया विश्व कल्याण का संदेश बिहारशरीफ। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान नालंदा द्वारा मंगलवार को स्वर्वेद यात्रा दशम महामहोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव के साथ किया गया। श्रम कल्याण मैदान से स्वर्वेद यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु सद्गुरु के संदेशों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। जिला सचिव सरयुग सिंह ने कहा कि स्वर्वेद महाग्रंथ हिमालय योगी अनंत श्री महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज द्वारा रचित एक अनुपम कृति है। जो मानव मात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। जिला पत्रिका प्रभारी देवकांत कश्यप ने स्वर्वेद के दोहे "सुख शांति सबको मिले यह उपदेश हमारा, सकल विश्व हमारा है हम हैं सब संसार" के माध्यम से इस महाग्रंथ की उपयोगिता और विश्...