वाराणसी, नवम्बर 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस की ओर से स्वर्वेद महामंदिर के कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अनुसार बड़े वाहन गाजीपुर एवं मऊ की तरफ से रिंग रोड होकर जाने वाले बड़े वाहन चौबेपुर अंडरपास चौराहा से बायें भरथरा कला, भगतुआ जाल्हूपुर, मढ़नी अंडरपास चौराहा से रिंग रोड होते संदहा चौराहे से गंतव्य को जाएंगे। संदहा चौराहा से गाजीपुर एवं मऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को संदहा चौराहे से रिंग रोड से सीधे मढ़नी अंडरपास चौराहे से जाल्हूपुर से भगतुआ से भरथरा कला से चौबेपुर अंडरपास चौराहे से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...